बलौदाबाजार में स्वच्छता अभियान, मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया साफ-सफाई का संदेश
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा...
Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के...
बालोद, 3 जनवरी । जिले के गुरूर थानांतर्गत कंवर चाैकी के सांगली गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। शाेरगुल सुनकर आसपास के लाेगाें ने उसके घर पर पहुंचे ताे महिला बेहाेशी की हालत में पड़ी थी। लाेगाें ने तुरंत पुलिस काे सूचित करने के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित पति का नाम केवल साहू है, वहीं मृतका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपित पति की तलाश में जुट गई है। इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस की जांच के बाद ही इस हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
