स्वास्थ्य एवं आयुर्वेदधनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, आरोग्य का भी करें पूजन… क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा धन है अच्छा स्वास्थ्य
Spread the loveधनतेरस विशेष | भगवान धन्वंतरि की...
Spread the loveधनतेरस विशेष | भगवान धन्वंतरि की...
Spread the loveराज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ....
Spread the love00 पुष्प अर्पित कर किया नमन,...
रायगढ़, 2 जनवरी। खरसिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए आठ लीटर महुआ शराब जब्त की है। आज दोपहर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुमार गौरव ने पुलिस टीम को बानीपाथर और रानीसागर क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानीसागर नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान, नहर पार से एक व्यक्ति प्लास्टिक की जरीकेन लिए आते हुए देखा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविंद डनसेना (24 वर्ष) निवासी कोडाभाठा गीधा बताया। उसके पास मौजूद जरीकेन की जांच करने पर उसमें आठ लीटर महुआ शराब पाई गई, जिसकी कीमत करीब 1,600 रुपये है। आरोपित ने शराब को बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अवैध शराब और जरीकेन को जब्त कर लिया गया। आरोपित गोविंद डनसेना पर कानूनी कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया है
