सुरक्षित दीपावली के लिए इंदौर पुलिस की अपील, पटाखे खरीदने से लेकर जलाने तक बरतें सावधानी
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
Spread the loveICAR के उप महानिदेशक ने इंदौर...
Spread the loveधनतेरस विशेष | भगवान धन्वंतरि की...
रायपुर, 2 जनवरी । बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर के केन्द्रीय जेल में बंद भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें शासकीय दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (डीकेएस) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, देवेंद्र पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती है, आज गुरुवार को उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि, उन्हें पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लाया गया है। इससे पहले मेडिकल फिटनेस के लिए उन्हें अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। जहां उनकी सारी जांच की गई। मेडिसिन विभाग से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद उनका डीकेएस में ऑपरेशन होगा।
उल्लेखनीय है कि, विधायक देवेंद्र यादव की 17 अगस्त 2024 को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदाबाजार हिंसा का पहला मामला जांच में नहीं है, उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित एमएमएस मामले की भी जांच चल रही है।
