CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
रायपुर, 2 जनवरी । छत्तीसगढ़ में 2900 सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे 30 शिक्षकों पर माना थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 11 बजे शिक्षकों का दल पहुंचा और विरोध प्रदर्शन करने लगा। मना करने के बावजूद भाजपा कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया।
शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन को लेकर रायपुर के माना थाने में केस दर्ज किया गया है, जिसमें 30 बीएड सहायक शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रायपुर पुलिस ने धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
माना थाना प्रभारी भावेश गौतम ने गुरुवार काे जानकारी देते हुए बताया कि, शिक्षक अपनी मांग को लेकर के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आए। यहां पर इस तरह के किसी भी धरना प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी गई। शिक्षकों की संख्या 1000 से अधिक थी। प्रदर्शनकारी लोगों को वहां से शांतिपूर्वक ढंग से बाहर निकाला गया। कुछ ऐसे लोग थे जिन लोगों ने वहां पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर थोड़ी सी अव्यवस्था पैदा की थी। इसी मामले में 30 बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर 2024 को सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी के आदेश सरकार ने जारी किया। उसके बाद शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन ने तूल पकड़ लिया। सहायक शिक्षकों ने रायपुर भाजपा दफ्तर में विरोध प्रदर्शन किया। इस केस में अब मुकदमा दर्ज किया गया है।
