आपका राशिफल 26 अक्टूबर
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love झाबुआ, 25 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love अनूपपुर, 25 अक्टूबर । मध्य...
जगदलपुर, 2 जनवरी । जिले के थाना बाेधघाट अंतर्गत अनुकूल देव वार्ड-करकापाल के एक मकान में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। महिला के शव को पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में बीएमओ के पद में पदस्थ रहे बीड़ी राय की पत्नी डॉ. अर्चना रॉय का अनुकूल देव वार्ड स्थित घर के कमरे में आज गुरुवार सुबह संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जिसके बाद परिजनाें ने इसकी सूचना पुलिस काे दी । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि घर से सामान लूटकर ले जाने के साथ ही महिला की हत्या कर दी गई है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस कर रही है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच का विषय है, पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।
