कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
रायगढ़, 2 जनवरी । रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल के निगम काम्पलेक्स में आज सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर जूटमिल पुलिस टीम ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जाहिर की है और इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की उम्र 45 साल जिसका नाम डिलेश्वरी महंत और वह भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी।
रायगढ़ के जेल काम्पलेक्स स्थित गुरुवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका को देखते हुए जूटमिल पुलिस को जानकारी दी और मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस टीम ने यह पाया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान थे।
जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि देर रात इस महिला की मौत हुई है और देखने से लगता है कि उसकी हत्या की गई है। उनका कहना था कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है और कुछ सुराग के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में स्थानीय निवासी व पूर्व पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ ने भी बताया कि उन्हें लोगों ने सूचना दी कि रोजाना भीख मांगकर अपना गुजर बसर करने वाली डिलेश्वरी महंत निगम काम्पलेक्स में ही सोती थी और आज सुबह उसकी लाश पड़ी हुई मिली। उन्हें भी लगता है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस हिरासत में लिये गए लोगों से पूछताछ करके मामले का पता लगाने में जुट गई है।
