छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन आज , केंद्रीय गृह मंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
Spread the love मेष – निकटस्थ व्यक्ति का...
Spread the love00 उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश...
रायपुर, 31 दिसंबर । कुछ दिनों की राहत के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है। प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान पिछले दिनों हुई बारिश के कारण 2 डिग्री तक कम हो गया है । सोमवार को सबसे ठंडा जिला बलरामपुर रहा । यहां न्यूनतम तापक्रम 8 . 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले समय में और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।बुधवार से सरगुजा संभाग में शीतलहर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि प्रदेश में 5 दिनों तक मौसम के शुष्क रहने के साथ ही पांच डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।पश्चिमी विभोक्ष का असर कम होने से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
माना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, बिलासपुर में 28.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 24 .6 डिग्री, अम्बिकापुर में 25 डिग्री, जगदलपुर में 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.9 , बिलासपुर में 17 . 4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 12 .8 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 12 .9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
