अपने किरदार की तैयारी को लेकर बोलीं यामी गौतम, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026...
Spread the love भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट...
रायपुर , 30 दिसंबर । छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारी ने नवा रायपुर में रविवार रात अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आज साेमवार सुबह पुलिस ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के 45 वर्षीय अनिल सिंह गहरवार ने राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय में अपने बैरक में रात 8 बजे करीब कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात लगभग 8 बजे जवानों को बैरक से गोली की आवाज सुनाई दी। गोलियों की आवाज सुनकर उनके सहकर्मी कमरे में पहुंचे और उन्हें मृत पाया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।अनिल सिंह गहरवार मध्य प्रदेश के रहने वाले वाले थे। वे सीएएफ की 14वीं बटालियन में कंपनी कमांडर के पद पर तैनात थे।अधिकारी का परिवार दुर्ग जिले में रहता हैं।आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
