भारत का वेस्टइंडीज पर धमाकेदार वार, 8 विकेट से जीता पहला वनडे,गिल-कोहली ने मचाई धूम
Spread the loveIndia vs West Indies: तिरुवनंतपुरम के...
Spread the loveIndia vs West Indies: तिरुवनंतपुरम के...
Spread the loveराशिफल : 28 सितंबर, 2026 मेष...
Spread the love उज्जैन, 28 सितंबर । मध्य...
दुर्ग 30 दिसंबर । दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बीती रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपितों ने युवक को दौड़ा दौड़ाकर इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। घटना कसारीडीह सिविल लाइन की है।
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने आज साेमवार काे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात करीब 9.30 बजे कसारीडीह सिविल लाइन में रहने वाले आरक्षक के बेटे की हत्या हुई है। चेतन साहू (21 वर्ष ) और तुलेश साहू एक ही युवती से प्रेम करते थे, युवती अभी अंबिंकापुर में रहती है। प्रेम-प्रसंग की वजह से दोनों युवकों में विवाद की स्थिति बनी। थाना प्रभारी केशव कोसले ने आगे बताया कि “रात में चेतन सिविल लाइन पहुंचा था, जहां बदमाश युवकों ने प्लानिंग के साथ सिविल लाइन में उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों के हाथ में डंडा ,. उसी डंडे से चेतन को दाेडा़-दाैड़ाकर मारने लगे। युवक ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाश युवकों ने डंडे से उसके सिर पर कई वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई , आस-पास के लाेगाें ने युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल की जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। मामले में पांच संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
