सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में...
Spread the love‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम...
नई दिल्ली, 28 दिसंबर । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को 45,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में मदर डेयरी (साउथ जोन), दिल्ली के आरोपित जोनल इंचार्ज (वरिष्ठ अधीक्षक, बिक्री) को गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई ने आज मदर डेयरी, साउथ जोन, दिल्ली के आरोपित जोनल इंचार्ज के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। इसमें आरोप लगाया गया कि आरोपित ने शिकायतकर्ता से उसकी डिस्ट्रीब्यूशनशिप रद्द न करने के लिए 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद आरोपित ने रिश्वत की राशि घटाकर 45,000 रुपये करने पर सहमति जताई।
सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपित को शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
