जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
नई दिल्ली, 28 दिसंबर । केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में एक स्मारक के लिए स्थान आवंटित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 दिसंबर को देर रात घोषणा की कि इस निर्णय से डा. सिंह के परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अवगत करा दिया गया है।
“पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के संबंध में मामले के तथ्य” शीर्षक वाले एक बयान में मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि स्मारक के लिए अनुरोध कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने किया था। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे और डा. सिंह के परिवार को आश्वासन दिया कि स्मारक के लिए जगह आवंटित की जाएगी।
मंत्रालय ने कहा कि इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो सकती हैं क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्वाह्न 11:45 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। गुरुवार रात 9.51 बजे उनका दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।
