चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the love -भोपाल एम्स में एक सप्ताह...
Spread the love नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026:...
कोरबा, 23 दिसंबर । ऑटो मोबाइल सेक्टर के एक निर्माणाधीन शो-रूम के ठेकेदार की आज सुबह दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। उपरी हिस्से के कामकाज का निरीक्षण करने के लिए वह खुद चढ़ा हुआ था। इस दौरान 33केवी विद्युत लाइन के हाई वोल्टेज करंट से संपर्क होने पर वह बुरी तरह से झुलस गया, जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गए। दर्री पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आज सुबह गोपालपुर मार्ग पर जैलगांव क्षेत्र में यह हादसा हुआ। खबर है कि बजाज ऑटो मोबाइल कंपनी के द्वारा इस इलाके में अपनी व्यवसाय को प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए नए शो-रूम का निर्माण जारी है। काफी संख्या में कामगार इसमें नियोजित किए गए हैं। बताया गया कि राम प्रताप यादव उम्र 55 वर्ष आनंद नगर छुराकछार इस काम का ठेकेदार है। अब तक के काम की प्रगति को जानने के लिए ठेकेदार स्वयं उपरी हिस्से में चढ़ा हुआ था। संबंधित क्षेत्र में काफी करीब से बिजली कंपनी की 33 केवी लाइन गुजरी हुई है। उसके कर्षण के प्रभाव से अनजान ठेकेदार ने पर्याप्त दूरी नहीं बनाई। नतीजा यह हुआ कि इसी दरम्यान वह लाइन के संपर्क में आकर झुलस गया और कुछ ही देर में उसका शरीर प्राणहीन हो गया। घटनाक्रम से मजदूर और आसपास के लोग सख्ते में आए। सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
