लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पीरपैंती नगर पंचायत ने कसी कमर, घाटों पर चल रहा विशेष सफाई अभियानl
Spread the love भागलपुर, 29 अक्टूबर । आगामी...
Spread the love भागलपुर, 29 अक्टूबर । आगामी...
Spread the love भागलपुर, 29 अक्टूबर । प्रतिभा...
Spread the love सहरसा, 29 अक्टूबर। बिहार की...
सूरजपुर, 22 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी थानांतर्गत आज रविवार सुबह कुबेरपुर गांव से गुजर रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर एक ग्रामीण के घर में जा घुसी। इस घटना में घर के अंदर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में बोलेरो वाहन से शराब, अवैध मादक पदार्थ और नगद रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन में सवार चार अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं।
पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृत महिला के शव को पाेस्टमार्टम के लिए रवाना कर घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन मध्यप्रदेश का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपिताें की तलाश जारी है।
