Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveमेषआज एक शानदार दिन के लिए...
Spread the loveछत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों...
रायपुर, 06 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 17 करोड़ 89 लाख 6 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड कटघोरा अंतर्गत खोलार नाला स्टापडेम नं. 2 के कार्य हेतु 6 करोड़ 83 लाख 83 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई होगी एवं औद्योगिक तथा औद्योगिक प्रयोजन हेतु जल प्रदाय किया जाएगा। इसी तरह से विकासखण्ड-पाली की धौराभाठा जलाशय योजना के निर्माण कार्यों के लिए 11 करोड़ 5 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के अंतर्गत 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
