उज्जैन: भांग-चंदन और रजत आभूषणों से सजे महाकाल, भस्म अर्पण के बाद दिए साकार स्वरूप में दर्शन
Spread the love उज्जैन, 28 सितंबर । मध्य...
Spread the love उज्जैन, 28 सितंबर । मध्य...
Spread the love आइची-नागोया, 28 सितंबर । भारत...
Spread the loveरायपुर में सोमवार 28 सितंबर को...
जगदलपुर, 18 दिसंबर । बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा गुरू घासीदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा गुरु घासीदास की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने समाज में व्याप्त छुआछूत की बुराइयों काे मिटाने के लिए ‘मनखे मनखे एक समान’ का संदेश दिया । बाबा गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का रास्ता दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने समाज को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का उपदेश दिया।बाबा ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। गुरु घासीदास का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। इस दाैरान हनुमान द्विवेदी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हरिसिंह, रविशंकर तिवारी, सुभाष गुलाटी, पापिया गाइन, शहनाज बेगम, सूर्यापानी, कमलेश पाठक, महेश द्विवेदी, संदीप दास, ईश्वर बघेल व अन्य मौजूद रहे।
