Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
जगदलपुर, 18 दिसंबर । छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा 18 दिसंबर को समुन्द चौक स्थित माता मंदिर परिसर के देव सराय भवन में वार्षिक सम्मेलन तथा बस्तर के प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर सफिरा साहू, अध्यक्षता जिपं उपाध्यक्ष तथा शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनीराम कश्यप, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री धरमपाल सैनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व पर्वरारोही नैना धाकड़ रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर सफिरा साहू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा जाति विशेष वर्ग के अलावा बस्तर जिले के समग्र समाज के प्रतिभाओ का सम्मान किया गया जो कि काबिले तारीफ है। पद्मश्री धरमपाल सैनी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान इसलिए किया जा रहा है ताकि वे प्रोत्साहित होकर समाज के विकास के लिए और बेहतर कर सकें। बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उनके कौशल के निखार के लिए उचित सम्मान आवश्यक है। सम्मानित होने वाले बोर्ड परीक्षा के मेधावियों में विखं बकावंड से लाल कृष्ण देवांगन, रैबारी, विखं बस्तर से रौनक विश्वकर्मा, बनमाली, विखं बस्तानार से मनोज यादव, पिंटू कुम्हार, कु. मनीषा सोढ़ी, विखं जगदलपुर से टोमेंश साहू, पुष्पा यादव, विखं दरभा से तेजस्विनी ठाकुर, कौशल, संजू, विखं लोहंडीगुड़ा से मनीष दिवान, जागृति सेठी, मानसी नाग, विखं तोकापाल, कु. तिशा ठाकुर, सूरज कश्यप, तुलेश्वर का सम्मान किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण प्राप्त शिक्षक उपासना देवांगन, डोमेंद्र गंगबेर, सितेंद्र कुमार, गोमती प्रसाद साहू, उमाशंकर साहू, निशा साहू, सुनीता वर्मा, मनीष अहीर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मो.अकबर खान एवं मीरा हिरवानी को सम्मानित किया गया। नीट क्वालीफाई कर एमबीबीएस में प्रवेश पाने वाले प्रणय कलिहारी व बस्तर जिले के अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडी युवराज सिंह सहित सीजी पीएससी में सफल प्रतिभागी मुन्ना कश्यप और उदयभान सिंह ठाकुर का सम्मान किया गया। सभी का प्रतिक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन लीलेश देवांगन और आभार प्रदर्शन नीलमणी साहू ने किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी, राजेश गुप्ता, नीलमणी साहू, मनीष अहीर, राजेश देशमुख, ओमप्रकाश पटेल, पारस यदु, अजय शर्मा, उग्रसेन यादव, डीएन साहू, शैलेन्द्र साहू, देवराज पटेल, सुखीराम यादव, आनंद साहू, हेमचंद सेठिया, भूमिका निषाद, बी पोद्दार, उमा चौरिया, कंचन विश्वकर्मा, सीमा कठाने, दमयंती देवांगन, सरिता यादव सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।
