Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026:...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
इंदौर, मध्य प्रदेश l दिलजीत दोसांझ एक ऐसे शख्स रहे हैं जो सांस्कृतिक प्रथाओं में बदलाव कर कुछ नया करने में यकीन करते आए हैं।
फिर चाहे उनका लाजवाब संगीत हो जो कि दुनिया भर में लोकप्रिय है या फिर फ़ैशन के प्रति उनका बेख़ौफ़ अंदाज़,
उन्हें परंपरा और आधुनिकता दोनों के ही प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। आप जानते हैं उनकी नवीनतम एक्सेसरी
क्या है? मोकोबारा – एक ऐसा ब्रांड जो भविष्य की यात्राओं को और भी सुखद, और भी ख़ुशनुमां बनाकर उसे एक नया
आकार और आयाम दे रहा है। फ़ैशन इंडस्ट्री में नित कुछ नया करने की कोशिशों के मद्देनज़र हुई दुनिया की सबसे कूल
साझेदारी की पहचान बन गये हैं दिलजीत और मोकोबारा।
साल 2020 में जनवरी महीने में शुरू किया गया यह ब्रांड मोकोबारा शुरुआत से ही ट्रैवल और लाइफ़स्टाइल इंडस्ट्री में
अपनी अनोखी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। उल्लेखनीय है कि इस ब्रांड की स्थापना पैनडेमिक शुरू होने से कुछ
ही वक्त पहले की गई थी, मगर इसके बावजूद ब्रांड ने जल्द अपनी पहचान लोगों के सफ़र को ख़ुशनुमां और यादगार
बनाने वाले ब्रांड के रूप में बनाने में कामयाबी पाई, जो कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। मोकोबारा ब्रांड आधुनिकता,
डिज़ाइन केंद्रित लगेज, बैगपैक्स, टोटेज़ और एक्सेसरीज़ के लिए पहचाना जाता है जिसने अपनी उपयोगिता और
बोल्ड स्टाइल के सहज समागम से कामयाबी की मंज़िल तय की है।
ब्रांड ने लोकप्रियता की ऐसी राह पकड़ी कि उसने जल्द ही बॉलीवुड के दरवाज़े पर दस्तक दी, ब्रांड ने करीना कपूर
खान, कृति सैनन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ स्टारर फ़िल्म 'क्रू' के सेट पर इस तरह से अपनी मौजूदगी दर्ज़ कराई कि
ग्लोबल सेंसेशन दिलजीत दोसांझ का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
ब्रांड के प्रति ये उनका प्यार ही था जो अब एक अनूठी साझेदारी में तब्दील हो गया है। ऐसे में मोकोबारा अब दोसांझ
का ऐसा साथी बन गया है जो अब हर जगह उनके साथ सफ़र करता है, फिर चाहे जिमी फॉलन के शो 'द टुनाइट शो '
का बैकस्टेज हो या फिर 'दिल-लुमिनाटी वर्ल्ड टूअर' के तहत जगह-जगह पर हुए उनके कंसर्ट्स। दोनों का ये मिलन जैसे
पहले ही तय था: ऐसे में दिलजीत दोसांझ का मोकोबारा ब्रांड का चेहरा बन जाना अपने आप में एक बड़ा ही
स्वाभाविक क़दम था। इस साझेदारी के पीछे UNIV स्पोर्टटेक का ख़ासा योगदान रहा जिसके संस्थापक और निदेशक हैं
अभिषेक इस्सर।
मोकोबारा के संस्थापक संगीत अग्रवाल कहते हैं, "विश्व मंच पर दिलजीत दोसांझ जैसा दूसरा सितारा मिलना मुश्किल
है।" "उनके टूअर में जिस सहजता के साथ हमारे लगेज ने अपनी मौजूदगी दर्ज़ कराई है, वो दुनिया में अपने आप में
किसी मिसाल से कम नहीं है।"
ग़ौरतलब है कि मोकोबारा शुरुआत से ही #goingplaces लोगों की यात्राओं को ख़ुशनुमां बनाने के लिए प्रयासरत है।
ब्रांड के लिए ये किसी मिशन से कम नहीं रहा है जिसे अद्भुत डिज़ाइन्स के ज़रिए ब्रांड ने हासिल करने में कामयाबी
पाई है- यही अनोखे डिज़ाइन्स दिलजीत दोसांझ की भी पहली पसंद हैं। दिलजीत दोसांझ अपने बोल्ड स्टाइल और
निडर अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं और वो ऐसे फ़ैशन में यकीन रखते हैं जिससे लोगो आसानी से जुड़ा महसूस कर सकें।
फ़ैशन के मामले में दिलजीत को सटीक तरह के चयन करने के लिए जाना जाता है। यही बात मोकोबारा पर भी लागू
होती है जिसने अब एक लोकप्रिय ब्रांड के रूप में दिलजीत दोसांझ के साथ अनोखी साझेदारी की शुरुआत कर एक
अनोखी मिसाल कायम की है।
