CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
जगदलपुर, 3 दिसंबर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल हाेंगे, इसके बाद बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर रवाना हाे जाएंगे।
गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को जगदलपुर पंहुचकर एक रात बस्तर के जगदलपुर में ही बिताएंगे। प्रदेश में नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी लेंगे। वहीं 14 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम काे दिल्ली लौट जाएंगे। अमित शाह बस्तर ओलंपिक में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। सरकार ने बस्तर के युवाओं को खेल गतिविधियाें से जोड़ने के लिए इसकी शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में शांति बहाली का बड़ा संदेश दे सकते हैं। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह के दौरे को लेकर बताया कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को रायपुर में पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल हाेंगे इसके बाद बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर रवाना हाे जाएंगे।
