Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveहैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार,...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
*70+ आयुष्मान कार्ड की प्रगति बढ़ाने हेतु सीएमएचओ ने किया क्षेत्र मे विजिट*
*पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य केन्द्रो का होगा एनक्यूएएस असेसमेंट*
थांदला से विवेक व्यास कि रिपोर्ट
झाबुआ 12 नवम्बर 2024।कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत जिले मे 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड गांव गांव मे सीएचओ, एएनएम, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता द्वारा बनाये जा रहे है। मानिटरिंग हेतु जिला स्तर, विकास खंड स्तर एवं सेक्टर स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र गडवाडा, उमरी कल्याणपुरा, बोचका, ढोचका, रोटला, माछलिया,रामा, काकनवानी ,थांदला एवं सीएचसी मेघनगर के क्षेत्रो मे निरंतर विजिट करके निरीक्षण किया ।
साथ ही 13 एवं 14 नवम्बर को पी एच सी काकनवानी , 15 नवम्बर को आयुष्मान आरोग्य केंद्र कालापान राणापुर एवं 16 नवम्बर को आयुष्मान केंद्र माछलिया रामा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के आधार पर डॉ. सिद्धार्थ चॉकलेटी एवं डॉ.श्रवण कुमार सिंह नेशनल असेसर द्वारा किया जायेगा।असेसमेन्ट की तैयारी हेतु सीएमएचओ डॉ. बीएस बघेल के द्वारा पीएचसी काकनवानी एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र माछलिया की विजिट कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
क्रमांक 47/1601
