ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the love उज्जैन, 31 अक्टूबर । बॉलीवुड...
Spread the loveराशिफल : 31 अक्टूबर, 2026 राशिफल...
शिमला, 13 नवंबर । अपने अध्ययन प्रवास के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज प्रात: आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर से न्यूजीलैंड के क्वींजटाऊन पहुँचे। उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और सचिव यशपाल शर्मा भी इस अध्ययन दौरे पर हैं। यह यात्रा राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन के बाद की जा रही है।
पठानियां ने 10 और 11 नवम्बर को आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में बिताए, फिर 12 नवम्बर को ब्रिस्बेन पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने ब्रिस्बेन के कई औद्योगिक और पर्यटन स्थलों का दौरा किया जिनमें विक्टोरिया पार्क, रोमास्ट्रीट पार्कलैंड और बॉटनिक गार्डन शामिल हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों के बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पुराने और मजबूत संबंध हैं। खासकर वाणिज्यिक, औद्योगिक, खेल और पर्यटन क्षेत्रों में। उन्होंने यह भी बताया कि आस्ट्रेलिया भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और दोनों देशों के आपसी संबंधों में क्रिकेट जैसे खेलों ने अहम भूमिका निभाई है।
कुलदीप पठानियां 13 और 14 नवम्बर को न्यूजीलैंड के क्वींजटाऊन शहर में रहेंगे जहां वे कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे जापान और दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर भी जाएंगे।
