ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the love उज्जैन, 31 अक्टूबर । बॉलीवुड...
Spread the loveराशिफल : 31 अक्टूबर, 2026 राशिफल...
चेन्नई, 31 अक्टूबर । सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चेन्नई महानगर में शनिवार काे ‘जीरो टॉलरेंस डे’ मनाया जा रहा है। चेन्नई महानगर यातायात पुलिस ने इस विशेष अभियान की घोषणा की है। इसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चेन्नई में प्रतिदिन हजारों लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
‘जीरो टॉलरेंस डे’ के तहत चेन्नई की सभी प्रमुख और व्यस्त सड़कों पर यातायात पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं पहनने, यातायात सिग्नल तोड़ने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की है। इसके साथ ही वाहन चलाते समय यातायात सिग्नलों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की चेतावनी दी है। साथ ही, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की भी अपील की गई है।
चेन्नई महानगर यातायात पुलिस ने आम जनता से अभियान में सहयोग करने और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने का आग्रह किया है। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और शहर में सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त यात्रा सुनिश्चित करना है।
