ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
Spread the love00 24.29 करोड़ के 63 विकास...
सक्ती जिले से छठवीं बार श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए अयोध्या धाम
सक्ती, 6 नवंबर 2024
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में प्रभु श्री राम के दर्शन कराने हेतु श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत् विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु सुविधाजनक रूप से ले जाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जिला सक्ती के 36 रामभक्तों और जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त 1 नोडल अधिकारी सहित कुल 37 लोगों के दल के लिए भेजे जा रहे छठवी बार के वाहन को सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े और जनप्रतिनिधियों ने कचहरी चौक सक्ती से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा। सांसद श्रीमती जांगड़े ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से जिले के लोग श्री रामलला दर्शन का लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं जो छत्तीसगढ़ शासन का प्रशंसनीय कदम है। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का प्रभु श्री राम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। जिसके लिए हम छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आभारी है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्थानीय निवासियों जिनकी आयु 18 से 75 वर्ष के बीच है उन्हें जीवन काल में एक बार उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या में स्थित भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन योजना राज्य शासन द्वारा लागू किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री टिकेश्वर गबेल, एसडीएम सक्ती श्री अरूण सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल, श्री रामनरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के प्रतिनिधि और प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सक्ती जिले से जाने वाले सभी श्रद्धालुगण मौजूद थे।
