24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
जोधपुर, 6 नवम्बर । केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर से लागू होना देश की एकता और अखंडता को खतरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ कानून में संशोधन किए जाने से मुस्लिम वर्ग को भी फायदा पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने अनिता चौधरी हत्याकांड पर कहा कि इसकी निप्पक्ष जांच होगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संज्ञान में यह मामला है।
केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल बुधवार को जोधपुर प्रवास पर पहुंचे और एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब हुए। वे यहां से सीधे प्रदेश में हो रहे उपचुनाव कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर से लागू नहीं की जाएगी। इसके कारण देश की एकता और अखंडता को खतरा उत्पन्न हो गया था, जिसे हटाया जाना नितांत जरूरी हो गया था। उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र में वक्फ बिल को लेकर कहा कि बिल में संशोधन किया जाना जरूरी है, जिससे मुस्लिम समाज को भी फायदा होगा। इसमें संशोधन से विसंगतियां दूर होंगी और साथ ही उस पर बना गतिरोध भी समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर विरोधी राजनीति कर रहे है, जो न्यायसंगत नहीं है।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने संकल्पों को दस माह में पूर्ण किया है, इससे पहले पूर्ववर्ती सरकार ने अपने एजेंडों को भी कभी पूरा नहीं किया था। वे उपचुनाव को लेकर आश्वस्त है कि इस बार उपचुनाव में भी भाजपा जीतेगी। नागौर जिले के खींवसर सीट पर कहा कि सांसद हनुमान बेनिवाल कांग्रेस समर्थक है और वे अच्छी तरह जानते है। फिर भी खींवसर में भाजपा अपना अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज कराएगी। वे उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश में दौरे पर आए है। फीडबैक ले रहे है।
