छत्तीसगढ़ में EOW-ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं...
नई दिल्ली, 06 नवंबर । भारतीय नौसेना की मेगा क्विज ‘थिंक’ अंतिम चरण में पहुंच गई है। विकसित भारत की थीम के साथ यह युवाओं को सशक्त बनाने वाली सबसे बड़ी राष्ट्रीय क्विज बन गई है। नौसेना 07-08 नवंबर को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह आयोजन एझिमाला के भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में किये जाएंगे।
भारतीय नौसेना की इस प्रतियोगिता ने 15 जुलाई को पंजीकरण प्रक्रिया के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। भारतीय नौसेना अकादमी में उत्साह का माहौल है, क्योंकि देशभर से क्विज प्रतियोगिता के सेमीफाइनलिस्ट आईएनए पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर प्रतिभागियों और उनके साथ आए शिक्षकों का उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कई चरणों के बाद 16 स्कूलों को सेमीफाइनल के लिए चुना गया है। अकादमी में रहने के दौरान इन प्रतिभाशाली युवाओं को भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को देखने का मौका मिलेगा।
नौसेना के मुताबिक 16 टीमें 07 नवंबर को सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि होंगे। 16 टीमों में से 08 टीमें 08 नवंबर को फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रैंड फिनाले नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा, जो छात्रों के लिए यादगार मील का पत्थर साबित होगा। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए विविध क्षेत्रों के साथियों से जुड़ने और भारतीय नौसेना की समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जानकारी हासिल करने का एक मंच है।
