हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत? नेवी कॉन्फ्रेंस में AI-ड्रोन्स पर जोर
Spread the loveनई दिल्ली – नई दिल्ली में...
Spread the loveनई दिल्ली – नई दिल्ली में...
Spread the love नई दिल्ली, 29 सितंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 29 सितंबर ।...
भाेपाल, 31 अक्टूबर । देश भर में आज दीपाे का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी दीपावली की धूम देखने काे मिल रही है। सनातन धर्म के लोगों के लिए दीवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। दीवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:। समृद्धि, उल्लास, आनंद एवं प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। करबद्ध प्रार्थना है कि प्रदेश के हर घर-आंगन धन-धान्य से भर जाएं, मां लक्ष्मीजी और श्री गणेशजी की कृपा बनी रहे, सुख-समृद्धि, संपन्नता की सतत् वृद्धि हो।
