शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों...
Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों...
Spread the loveनिप्र,जावरा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व...
उन्नाव, 27 अक्टूबर । अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सतीश चंद्र द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत लवकुश बैराज (गंगा बैराज) पर निर्माणाधीन इनटेकवेल एवं क्लस्टर-ए के अन्तर्गत निर्माणाधीन डब्ल्यू.टी.पी. के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में योजनान्तर्गत प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृत डिजाइन ड्राइंग के अनुसार द्रुतगति से गुणवत्तापूर्वक सम्पादित कराने हेतु जल निगम (ग्रामीण), उन्नाव के सहायक अभियन्ता शशी प्रकाश भारती को निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के समय उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) उन्नाव के सहायक अभियन्ता शशि प्रकाश भारती तथा जूनियर इंजीनियर, अंकुर सक्सेना व कार्यदायी फर्म मेसर्स मेघा इंजीनियर्स एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, लखनऊ के डिप्टी जनरल मैनेजर, एच.बी. सिंह उपस्थित रहे। सहायक अभियन्ता द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम (फेज-4) के अन्तर्गत जनपद उन्नाव में सतही स्रोत आधारित पेजयल योजनान्तर्गत इनटेकवेल जल को कच्चे पानी का मुख्य स्रोत है। जिससे डब्ल्यू.टी.पी. ए एवं बी से कच्चे जल को शोधन किये जाने के उपरान्त जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों के ग्रामीण जनमानस को शुद्ध पेयजल हर घर नल से जल” के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना है।
