नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
गुरुवार रात आतंकी हमले में सेना के दो जवान बलिदान, दो पोर्टरों की मौत हुई थी
बरामुला 25 अक्टूबर। गुलमर्ग के बोटापाथरी इलाके में शुक्रवार सुबह से आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है। बोटापाथरी इलाके में आतंकवादियों ने गुरुवार देर शाम सेना के एक वाहन पर हमला किया था, जिसमें सेना के दो जवान बलिदान हो गए और दो पोर्टर की भी जान चली गई। सेना के तीन जवान और एक पोर्टर घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
श्रीनगर स्थित चिनार कोर के मुताबिक बारामुल्ला के बोटापाथरी क्षेत्र में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान और दो पोर्टर बलिदान हो गए। हमले में घायल दो जवानों और पोर्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बोटापाथरी इलाके में तलाशी अभियान सुबह से जारी रखा हुआ है। सुरक्षाबल के जवान चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर में पिछले सात दिनों में चार आतंकी हमले हो चुके हैं।
