नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
मथुरा, 25 अक्टूबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक मथुरा के परखम स्थित गऊग्राम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केन्द्र में शुरू हो गयी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और सरकार्यवाह ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर बैठक की शुरुआत की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय कार्यकारी मण्डल की बैठक शनिवार सायं छह बजे तक चलेगी। बैठक में संघ कार्य के विस्तार तथा शताब्दी वर्ष के आयोजनों को लेकर योजना बनेगी। शताब्दी वर्ष के संबंध में संघ ने पांच विषय पंच परिवर्तन के नाम से लिये हैं, जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, ‘स्व’ आधारित जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य को समाज में ले जाना शामिल है, उन पर विचार-विमर्श होगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक उपस्थित हैं।
बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. सी.ए. मुकुन्दा, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार और अतुल लिमये के अलावा अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हैं। इसी तरह संघ के अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित 393 कार्यकर्ता बुलाये गये हैं।
विजयादशमी के पावन पर्व पर सरसंघचालक द्वारा प्रस्तुत विचारों तथा उनके उद्बोधन में उल्लेखित महत्वपूर्ण मूद्दों के अनुवर्तन की योजनाओं तथा देश के समसामयिक विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा होगी। इसी वर्ष मार्च में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा तथा संघ कार्य के विस्तार का वृत्त भी प्रस्तुत किया जाएगा।
