राशिफल : 02 नवंबर, 2026
Spread the loveराशिफल : 02 नवंबर, 2026 मेष-अध्ययन-अध्यापन...
Spread the loveराशिफल : 02 नवंबर, 2026 मेष-अध्ययन-अध्यापन...
Spread the loveहरियाणा की 60वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति...
Spread the love पीएमएमएसवाई के तहत 375 लाख...
राज्य स्तर पर 91.1 व जिला स्तर पर 89.7 प्रतिशत अंक मिले
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 अक्टूबर 2024
राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक कार्यक्रम अन्तर्गत गत 24 अक्टूबर को चारामा विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेलगरा का राष्ट्रीय मूल्यांकन एन.एच.एस.एच.आर.सी. द्वारा नामांकित 02 सदस्यीय टीम के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक कार्यक्रम के तहत कांकेर जिला राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर है। मूल्यांकन के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त कर्मचारी का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसकी मूल्यांकन टीम द्वारा भी सराहना की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक कार्यक्रम में स्वास्थ्य केन्द्रों का 03 स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेलगरा को राज्य स्तरीय मूल्यांकन में 91.1 प्रतिशत एवं जिला स्तरीय मूल्यांकन में 89.7 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ था। राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक अन्तर्गत 08 क्षेत्रों के अनुसार चेकलिस्ट के द्वारा राष्ट्रीय मूल्यांकन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि जिले की कुल 13 स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है एवं 38 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का नामांकन किया गया है, जिनमें से 10 स्वास्थ्य संस्थानों, 09 उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं 01 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का मूल्यांकन 11 नवम्बर तक राष्ट्रीय टीम द्वारा पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर जिला स्तरीय टीम से श्री रॉबिन चरण, डी.पी.एच.एन एवं डॉ. योगेश प्रजापति, एन.सी.डी. सलाहकार एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. लखन जुर्री एवं ब्लॉक स्तरीय टीम का विशेष सहयोग रहा।
