कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान के लिए जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जारी संशोधित आदेशानुसार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत क्लस्टर छोटेकापसी के ग्राम पंचायत मेण्ड्रा में 28 अक्टूबर को जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार क्लस्टर एसेबेड़ा के ग्राम माचपल्ली में 07 नवम्बर को, क्लस्टर बांदे के ग्राम पंचायत उलिया में 20 नवम्बर और क्लस्टर कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत उदनपुर में 06 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने उक्त शिविर में अनुभाग स्तर, ब्लॉक स्तर एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की मांगो व समस्याओं का समाधान गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए हैं।
