एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर l भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की।
भाजपा मुख्यालय प्रभारी और महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में राजस्थान से एक और उत्तर प्रदेश से सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें कुंदरकी विधानसभा सीट से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेन्द्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निशाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को टिकट दिया है। वहीं, राजस्थान के चौरासी सीट से कारीलाल ननोमा को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।
