Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveहैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार,...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
रायपुर, 19 अक्टूबर 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रविवार 20 अक्टूबर को मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू जी किंजरापु, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त एवं प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग श्री विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे।
अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम अपरान्ह 3 बजे से शुरू हो जाएगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपरान्ह 3 बजे से 3.15 बजे तक एयरपोर्ट का भ्रमण एवं अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं भेंट, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा। सायं 4.00 बजे वाराणसी से लाइव प्रसारण की शुरुआत होगी, 4.05 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा तथा 4.05 से 4.20 बजे तक प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा।
