Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
कोलकाता, 18 अक्टूबर । कोलकाता के सियालदह स्थित ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह पांच बजे अस्पताल की दूसरी मंजिल से काला धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह 7:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
घटना की सूचना पर राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल में उस समय करीब 80 मरीज भर्ती थे। ज्यादातर मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। कुछ मरीजों को मानिकतला ईएसआई अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन एक मरीज को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अग्निशमन मंत्री ने बताया, “पूजा के कारण कई मरीज छुट्टी लेकर घर चले गए थे, जिससे बड़ा नुकसान या जनहानि टल गई। दमकल कर्मियों ने बहादुरी से काम किया।”
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने घोषणा की है कि शुक्रवार को बाह्य विभाग (आउटडोर) बंद रहेगा
