मां बगलामुखी दर्शन करने के बाद युवक को आया चक्कर और गिर पड़ा, मौत
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
नासिक से दर्शन करने आए दल में शामिल था युवक, डॉक्टर ने बचाने का किया प्रयास

नलखेड़ा, माधव एक्सप्रेस प्रतिनिधि प्रदीप चौबे। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर परिसर में मंगलवार रात एक दुखद हादसा घटित हुआ। महाराष्ट्र के नासिक से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए करीब 30 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक मंदिर परिसर में अपने साथियों के साथ खड़ा था, तभी अचानक चक्कर आने से वह जमीन पर गिर पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे नासिक से लगभग 35 से 40 लोगों का एक दल मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचा था। दर्शन-पूजन के बाद दल में शामिल रोहित, पिता नाना खेरनार, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी सुंदरवन तिडके नगर, ऊंटवाड़ी, प्रियंका पार्क, त्रिमूर्ति चौक, नासिक, मंदिर परिसर में स्थित डोम के समीप अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक तेज चक्कर आया और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही मां बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने बिना देरी किए युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नलखेड़ा पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव एवं अन्य चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीपीआर सहित उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद युवक को नहीं बचाया जा सका।
चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण अचानक आया हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विस्तृत चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
