फिक्की एफएलओ के रेट्रो गरबा में 200 से अधिक महिलाओं ने कृष्ण थीम पर किया गरबा
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की एफएलओ इंदौर द्वारा आयोजित रेट्रो गरबा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में वान्या’ज़ डांस प्लैनेट द्वारा 200 से अधिक महिलाओं के लिए विशेष गरबा अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की थीम पर गरबा किया। पारंपरिक गरबा के साथ रेट्रो संगीत और कृष्ण की थीम ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और गरबा के विभिन्न नृत्य चरणों का अभ्यास किया। कृष्ण थीम पर आधारित गरबा में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य करते हुए भक्ति और उत्सव का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।फिक्की एफएलओ के रेट्रो गरबा की सामूहिक अभ्यास कक्षाएं 28 सितंबर से, जबकि बच्चों के लिए अभ्यास सत्र 30 सितंबर से शुरू किए जा रहे हैं। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर के चार अलग-अलग स्थानों पर गरबा अभ्यास की व्यवस्था की गई है।इंदौर के चार स्थानों पर होगा अभ्यास जैसे – वान्या’ज़ डांस प्लैनेट, विजय नगर ,एक्स्ट्रा इनिंग्स टर्फ, पिपलियाना , यूनिक डांस क्रू, सपना-संगीता ,द डांस सेंटर, रीगल।आयोजकों के अनुसार, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभ्यास सत्र आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चों को इसमें शामिल होने की सुविधा उपलब्ध कराना है। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अभ्यास की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि वे गरबा की कोरियोग्राफी को आसानी से सीख सकें और आगामी रेट्रो गरबा आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर सकें।भगवान श्रीकृष्ण की थीम पर आयोजित विशेष गरबा सत्र में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। संगीत, नृत्य और भक्ति के इस अनूठे संगम ने आयोजन को यादगार बना दिया।
