धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
नई दिल्ली, 28 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज देश के दो राज्यों बिहार और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। भाजपा ने नड्डा के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।
भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वाह्न 11 बजे पटना में बिहार विधानसभा के पास स्थापित सप्तमूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। ठीक 20 मिनट बाद वो प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पर नड्डा सेवा पखवाड़ा के तहत पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करने बाद पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा नेता जेपी नड्डा बिहार का दौरा पूरा कर शाम को तेलंगाना पहुंचेंगे। नड्डा 5ः50 बजे हैदराबाद के बेगम पेट स्थित होटल हरित में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
