Aaj ka Panchang 29 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal: आज 29 सितंबर...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
नवनियुक्त सदस्यों को शाल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित
कोरिया 18 सितम्बर 2024
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने रेडक्रॉस की गतिविधियों, सदस्यता अभियान, रेडक्रॉस दवा दुकान, ब्लड सेंटर, एंबुलेंस के संचालन, निःक्षय मित्र अभियान, सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जानकारी ली गई। बैठक में नवनियुक्त सदस्यों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु प्रेरित करने को कहा।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र छात्राओं के रेडक्रॉस सोसायटी जोड़ने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों से अवगत कराएं, जिससे उनके मन में सेवा एवं दान की भावना आए। साथ ही उनकी सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इसी तरह उन्होंने कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी प्रोत्साहित किए जाने की बात कही।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रियंका रानी गुप्ता, सोनहत एसडीएम श्री राकेष साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रषांत सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री शैलेश शिवहरे, महेंद्र वेद, डॉ गौरव कांत बड़ेरिया, श्री नरेश सोनी, श्री बसंत राय, श्री सुभाष सोनी, श्री रवि गुप्ता, श्री आशीष बड़ेरिया, श्री हीमांशु अवस्थी उपस्थित थे।
