CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मंत्रालय में पदस्थ 38 अफसर हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट..!!
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे...
कोरिया 18 सितम्बर 2024
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी/अपर कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती अंकिता सोम, अपर कलेक्टर कोरिया को उन्हें पूर्व में आवंटित कार्यों के अतिरिक्त नोडल अधिकारी, नगरीय प्रशासन विभाग (नगर पालिका बैकुण्ठपुर/शिवपुर चरचा/नगर पंचायत पटना), मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना/प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा पूर्व आदेश द्वारा जिला रोजगार अधिकारी को लाइवलीहुड कालेज में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। इसके अलावा हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के साथ समन्वय करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी अधिकारी नामांकित किया गया था, में आंशिक संशोधन करते हुए जिला रोजगार अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी, अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अब कार्यों का सम्पादन करेंगे।
