सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
इंदौर – महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों और हिंसा की घटनाओं को देखते हुए, महिलाओं के आत्म-सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक 15 दिवसीय निशुल्क तलवारबाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं में साहस, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को विकसित करना है। दिल्ली और कोलकाता में हुए निर्भया कांड की विभत्स घटनाओं ने इस अभियान को और अधिक प्रासंगिक बना दिया है।
शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले यह प्रशिक्षण शिविर, मास्टर ट्रेनर्स के निर्देशन में संचालित किया जाएगा। इस अभियान के प्रथम चरण में 5000 महिलाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है, जिसका भविष्य में प्रदेशभर में विस्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री को आमंत्रण
माननीय मुख्यमंत्री, श्री मोहन यादव जी को इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनकी उपस्थिति से महिलाओं के उत्साह और आत्मविश्वास में अभिवृद्धि होगी और यह अभियान एक महाअभियान के रूप में रूपांतरित हो सकेगा।
वीरांगनाओं की वीरता का स्मरण
भारत की वीरांगनाओं की गौरवशाली गाथाओं ने हमेशा समाज को प्रेरित किया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी, और पद्मावती जैसी वीर महिलाओं की कहानियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं। वे अपने समय में न केवल दुश्मनों का सामना करने में सक्षम थीं, बल्कि उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश भी दिया कि महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। इसी प्रकार, आज की महिलाओं को भी सशक्त, आत्मनिर्भर और साहसी बनने की प्रेरणा मिलती है।
अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी का यह शिविर उन वीरांगनाओं की विरासत को आधुनिक दौर में जीवित रखने का प्रयास है, जिसमें महिलाएं न केवल तलवारबाजी की कला में निपुण होंगी, बल्कि समाज में अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी हो सकेंगी।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा
आयोजन के अंतिम चरण में एक फिनाले आयोजित किया जाएगा जिसमें भारी संख्या में महिलाएं एक लय में तलवारबाज़ी का प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगी।
इस अनोखे आयोजन में सुरेश पिंगले जी, गोपाल यादव पहलवान जी, नरेश पहलवान जी, अशोक गुप्ता जी, महेश चौधरी जी, अनिल चौधरी जी, मनोज सोहे पहलवान जी, विष्णु गोयल जी, मोहन पाटीदार पहलवान जी, श्याम गौड़ जी, राजन दुबे जी, स्वदेश राजोरिया जी, अनोखी पहलवान जी, मुन्ना बोरासी जी, आशीष जी, मनोज जी, हेमलता जी डिम्पल शर्मा जी, सोमवंशी जी, कमल यादव जी, विकास शर्मा, पंडित मोहन जी, नीलम चावला जी, भारती सेन जी , वृंदा यादव जी, आरती जैसवाल जी, नम्रता बैरागी जी, रश्मि नागर जी, पारुल चतुर्वेदी जी, सोना जैन जी, मेघा झाला जी, तनीषा यादव जी, विमला गोयल जी, सहयोग कर्ता के रूप में शहर के गणमान्य लोग शामिल हैं।
आयोजक मुस्कान भारतीय का महिलाओं से आग्रह
मुस्कान भारती ने महिलाओं से आग्रह किया कि हमारी वीरांगनाओं की तरह, हर महिला अपने साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाए और समाज में अपनी पहचान को सशक्त बनाए !
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आयोजित इस अभियान का लाभ उठाएं और समाज में अपनी भूमिका को और भी मजबूत बनाएं।
