स्वच्छता ही सेवा अभियान
Spread the loveएस. के. (साई कृपा) हायर सेकेंडरी...
Spread the loveएस. के. (साई कृपा) हायर सेकेंडरी...
Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन...
Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी...
इंदौर में हेल्थकेयर का बड़ा कदम: अब शहर में ही होगा लिवर ट्रांसप्लांट का रास्ता आसान।
लिवर मरीजों के लिए खुशखबरी: इंदौर में शुरू हुई एडवांस ट्रांसप्लांट सुविधा।

इंदौर: , ग्लेनेईगल्स हॉस्पिटल और बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर ने मिलकर इंदौर में लिवर ट्रांसप्लांट से जुड़ी खास सुविधा शुरू की है। इस पहल से अब शहर और आसपास के मरीजों को बड़े शहरों में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इस नई ओपीडी सेवा के जरिए मरीजों को लिवर से जुड़ी जांच, सही सलाह और जरूरत पड़ने पर ट्रांसप्लांट की पूरी सुविधा मिलेगी। इसमें स्प्लिट लीवर ट्रांसप्लांट, ABO-इनकम्पैटिबल लिविंग डोनर ट्रांसप्लांट, डीसिज़्ड डोनर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक ट्रांसप्लांट और बच्चों के लिए लीवर ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं।
ग्लेनेईगल्स अस्पताल पहले ही पश्चिम भारत में 1000 से ज्यादा सफल लिवर ट्रांसप्लांट कर चुका है। अब उसी अनुभव का फायदा इंदौर और मध्य भारत के मरीजों को मिलेगा।
इस ओपीडी में फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, लिवर सिरोसिस और लिवर इंफेक्शन जैसी बीमारियों के मरीजों को समय पर जांच और इलाज मिलेगा।
डॉक्टरों का कहना है कि आजकल गलत खानपान, शराब, मोटापा और वायरल संक्रमण के कारण लिवर की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, इसलिए समय पर जांच बहुत जरूरी है।
लिवर ट्रांसप्लांट डायरेक्टर डॉ. अनुराग श्रीमल ने बताया कि आज ट्रांसप्लांट कई गंभीर मरीजों के लिए नई जिंदगी का मौका बन चुका है और आधुनिक तकनीकों से इलाज पहले से ज्यादा सुरक्षित और सफल हो गया है।
वहीं,
सीईओ डॉ. बिपिन चेवाले ने कहा कि इस सुविधा का उद्देश्य मरीजों को समय पर सही इलाज देना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
बॉम्बे हॉस्पिटल के डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज डॉ. दिलीप सिंह चौहान के अनुसार, इस सहयोग से मरीजों को इंदौर में ही जांच और ट्रांसप्लांट प्रक्रिया की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
जरूरत पड़ने पर मरीजों को मुंबई स्थित ग्लेनेईगल्स अस्पताल में एडवांस इलाज के लिए भी भेजा जाएगा।
यह पहल इंदौर और पूरे मध्य भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है, जिससे अब बेहतर और आधुनिक लिवर इलाज उनके अपने शहर में ही संभव हो
