संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
रायपुर, 3 सितम्बर, 2024

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान जिले के 59 मेघावी विद्यार्थियों को स्वेच्छा अनुदान से 3 लाख 45 हज़ार का चेक प्रदान किया। कबीरधाम जिले के 59 मेघावी छात्राओं के हौसलों को उड़ान मिली है। इसमे कक्षा दसवीं के 49 मेघावी विद्यार्थी को 5-5 हजार रुपए की प्रतिमान से 2 लाख 45 हजार रुपए और कक्षा बारहवीं की 10 मेघावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपए की प्रतिमान से 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में चेक प्रदान किया।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और आईएएस, आईपीएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के उच्च पदों पर जाने और डॉक्टरी एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में बेहतर कैरियर निर्माण के लिए मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की सीख दी और कहा कि कड़ी मेहनत से ही हम सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते है। सफलता की कोई शार्ट कट नही होता। उपमुख्यमंत्री ने कहा की आगे बढ़ने के लिए बेहतर संगति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें नशा से दूर रहना होगा। अच्छी किताबे और साहित्य का नियमित अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त कर छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया।
