24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सबको शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने जिले के तीस हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
ज्ञात हो कि प्रदेश में 1 से 8 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई डी साहू, सहायक संचालक श्री महेंद्र गुप्ता और जिला परियोजना अधिकारी श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
