एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
भाेपाल, 1 सितंबर । जैन तपस्वी, संत, दार्शनिक तरुण सागर की आज रविवार काे पुण्यतिथि है। इसके साथ ही इस्कान के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की भी आज जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने दाेनाें महान हस्तियाें काे याद करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए तरुण सागर महाराज काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा अमृत तुल्य प्रवचनों से ज्ञान के प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले परम श्रद्धेय मुनिश्री तरुण सागर जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जीवन को सही दिशा देने वाले आपके प्रवचन प्रायः कड़वे अवश्य रहे, लेकिन सत्य का बोध कराते हैं। मानव कल्याण के लिए आपके संदेशों को हम आत्मसात करेंगे।
एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने स्वामी प्रभुपाद काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन कोटि-कोटि भक्तों के वैश्विक संघ @iskcon के संस्थापकाचार्य, परम श्रद्धेय अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी को जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं। आपकी पुण्य प्रेरणा से श्रद्धा, भक्ति एवं ज्ञान के परम पावन ध्येय के साथ स्थापित संघ मानव कल्याण के लक्ष्य को प्राप्त करे, मेरी शुभकामनाएं हैं।
