मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया।
Spread the loveइंदौर, 12 अक्टूबर, 2026: भारत का...
Spread the loveइंदौर, 12 अक्टूबर, 2026: भारत का...
Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले में शादी के नाम...
Spread the loveरायपुर. छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मनोज...
मुम्बई | घरेल शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से बजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आया है। जानकारों के अनुसार कमजोर अमेरिकी जॉब डेटा आने के बाद विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली से भी बाजार गिरा है। इससे मेटल, ऑटो और आईटी क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट रही। जैसे सेक्टर के स्टॉक्स में देखने को मिला। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 885.60 अंक करीब 1.08 फीसदी नीचे आकर 80,981.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 293.20 अंक करीब 1.17 फीसदी नीचे आकर 24,717.70 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट का एक कारण पहली तिमाही में कंपनियों का परिणाम बेहतर नहीं होना भी रहा। निफ्टी फार्मा के शेयर आज 0.52 की बढ़त के साथ ऊपर आकर बंद हुए। अन्य क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गयी। निफ्टी में कुल मिलाकर 8 शेयर ही लाभ पर बंद हुए। सबसे अधिक लाभ डिविज लैबोरेटरीज को हुआ। इस कंपनी के शेयर आज 1.74 फीसदी की उछाल के साथ 4,973.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक , डॉर रेड्डी लैब, सन फार्मा, ब्रिटानिया, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी ऊपर आये। दूसरी ओर निफ्टी में आज ज्यादातर शेयर गिरावट पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट आयशर मोटर्स में रही। इसके शेयर आज 5.15 फीसदी नीचे आकर 4,713 रुपये पर बंद हुए। इसके अलावा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजूकी, जेएसडब्लयू स्टील और हिंडाल्को के शेयर भी गिरे। निफ्टी50 पर सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में (-3.53 फीसदी) देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं अन्य बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नीचे आये । यूरोप के बाजार गिरा है। अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट रही। वहीं इससे पहले आज सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई सेंसेक्स लगभग 700 अंक गिरकर 81,158.99 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी50 में 220 अंकों की गिरावट आई और यह 24,789 पर पहुंचा। बीएसई पर आईटीसी और एचयूएल टॉप गेनर्स रहे, जबकि मारुति और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स रहे। इसी तरह एनएसई पर अपोलो हॉस्पिटल्स और नेस्ले ही एकमात्र गेनर्स रहे, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील टॉप लूजर्स रहे। ब्रॉडर मार्केट्स में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी स्मॉलकैप और मिडकैप में 1 फीसदी की गिरावट आई।
