राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बेहद सख्त अंदाज में दिखे। पहले उन्होंने एक मंत्री को संसद के कायदे समझा दिए। वहीं इसके बाद डीएमके सांसद की एक शिकायत पर उन्होंने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री को सख्त हिदायत दे डाली। दरअसल डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने विमान किराये में हो रहे झोल के बारे में बताया, तब स्पीकर ओम बिरला भी हैरान हुए। उन्होंने नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से कहा कि वे इसकी जांच कराएं, क्योंकि पैसा संसद से जाता है जो चिंता की बात है। वहीं बिरला के कहने पर मंत्री नायडू ने कहा कि वे शिकायत की जांच कराएंगे। दरअसल प्रश्नकाल के दौरान नागर विमानन मंत्रालय से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछकर डीएमक सांसद मारन ने एक निजी विमानन कंपनी का जिक्र कर ज्यादा किराए का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चेन्नई से दिल्ली की एक उड़ान का टिकट बुक कराते समय किराया पहले करीब 33 हजार रुपये दिखाया गया और जब भुगतान करने का प्रयास हुआ तब दिक्कत आ गई और कुछ देर बाद विमानन कंपनी द्वारा किराया तीन गुना तक अधिक दिखाया जाने लगा। सांसद मारन ने इस संबंध में विमानन कंपनी के सॉफ्टवेयर के काम करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया। इस पर बिरला ने कहा, मंत्री जी, सदस्य ने गंभीर विषय उठाया है। इसकी जांच होनी चाहिए। कई सदस्यों ने इसकी शिकायत की है। इसका (सांसदों के हवाई किराये का) पैसा संसद से जाता है, इसकारण हमें चिंता है। इस पर नायडू ने कहा, ‘हम इसकी जांच कराएंगे।
