शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार
Spread the loveशहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक...
Spread the loveशहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक...
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love उज्जैन, 21 अक्टूबर । मध्य...
जम्मू । 29 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। बीते 28 दिनों में 4.4 लाख से अधिक यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए है। शनिवार को 1,771 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा कि 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले 28 दिनों में 4.40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए। शुक्रवार को 8 हजार से ज्यादा यात्रियों ने मंदिर के अंदर दर्शन किए। शनिवार को 1,771 यात्रियों का एक और जत्था यात्री निवास से सुबह 3:25 बजे दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया, पहला काफिला 772 यात्रियों को लेकर 30 वाहनों के सुरक्षा काफिले में बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। जबकि 999 यात्रियों को लेकर 33 वाहनों का दूसरा सुरक्षा काफिला दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। गुफा मंदिर में बर्फ की एक संरचना है जो चंद्रमा के चरणों के साथ घटती-बढ़ती रहती है। भक्तों का मानना है कि यह बर्फ की संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है।
