विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
पेरिस । रु सेरेमनी के साथ ही ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया और अब सभी का ध्यान खेलों पर होगा। हर खिलाड़ी चाहेगा कि वह ओलंपिक मेडल अपने गले में डाले और इसी सपने को सच करने के लिए हजारों खिलाड़ी पेरिस पहुंचे हैं। भारत के भी 117 खिलाड़ी खेलों के इस महाकुंभ में मेडल की रेस करते नजर आएंगे। पेरिस ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू के साथ टेबल टेनिस स्टार शरत कमल ने की। ये दोनों भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं। बोट पर पीवी सिंधु भारतीय तिरंगा पकड़े हुए थीं। डंडों के ऊपर खड़ी डांसर ने हवा में झूलते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्हें देखकर हर कोई हैरान था। सीन नदी के किनारे कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। ऐतिहासिक इमारतों पर चढ़कर रॉक बैंड ने परफार्मेंस दी जोकि काफी मनमोहक थी। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल में 117 खिलाड़ी शामिल हैं। सेरेमनी में 78 खिलाड़ी शामिल हुए। भारतीय दल भी कश्ती पर सवार था। दल की फोटो सामने आई।कुछ खिलाड़ी शनिवार को इवेंट होने के कारण इसमें शामिल नहीं हुए, तो कुछ अभी पेरिस नहीं पहुचे हैं। ओलंपिक के 128 साल के इतिहास में पहली बार ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम में नहीं हुई। पेरिस ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी नदी में आयोजित की गई।
सेरेमनी परेड के दौरान भारतीय दल को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिला। फैंस खिलाड़ियों को चीयर करते नजर आए। 117 भारतीय एथलीट्स पेरिस ओलंपिक में 16 खेलों के 69 इवेंट में हिस्सा लेंगे और इस दौरान 95 मेडल दांव पर होंगे।
