मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के...
Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही...
नई दिल्ली (उषा माहना/ माधव एक्सप्रेस)
कहते है जो हम बच्चों को सिखाएंगे वही बच्चे सीखेंगे। बच्चो को नैतिक संस्कार देना माता पिता का परम कर्तव्य होता है। ऐसी ही कर्तव्यनिष्ठ ओर नैतिक संस्कारों से परिपूर्ण एक बेटी से आपको मिलाने जा रहे है जिसका नाम लेते ही समाज सेवा का शब्द भी छोटा पड़ जाता हैं। सृष्टि गुलाटी एक ऐसी बेटी है जिसने समाज सेवा के क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम बनाया है। सेवा का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां इस बेटी ने सेवा ना की हो। आज सृष्टि गुलाटी द्वारा आयशर चौक फरीदाबाद हरियाणा स्थित स्लम क्षेत्र में जरुरतमंद बच्चों ओर बड़ो को कपड़े और खिलोने वितरित किए गए। सृष्टि का कहना है कि किसी का तन ढकना सही ओर सच्ची सेवा होती हैं। सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा के डी सी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में कक्षा तीन की बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा है। सृष्टि द्वारा समय समय पर अनेक स्थानों पर जरूरतमंद लोगो की कपड़े, खिलोने, जल सेवा अन्य प्रकार से लगातार सेवा निरंतर जारी है। किसी के चेहरे की मुस्कान बनना प्यारी सेवा होती है। नन्ही सेवादार सृष्टि गुलाटी ने कहा कि हम सभी को मिलकर साथ देना चाहिए।
