DSP कल्पना वर्मा पर उगाही-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
रायपुर, 27 जून 2024

जनदर्शन कार्यक्रम में बलराम और रोहित को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल की सौगात मिली। दिव्यांग बलराम और रोहित आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्होंने आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल दिलाए जाने का आग्रह किया, ताकि इसका उपयोग फेरी वाले रोजगार व्यवसाय में कर सके अपना जीवकोपार्जन कर सके। दिव्यांग बलराम बेेमेतरा जिले के परसबोड़ और रोहित कुमार भोथीडीह के रहने वाले है। मुख्यमंत्री ने दोनों दिव्यांग युवाओं की रोजगार व्यवसाय करने की ललक की सराहना की और उन्हें आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल प्रदान करने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी।
बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ में रहने वाले युवक बलराम उम्र 35 वर्ष शुरू से ही पैर से दिव्यांग है, जबकि दुर्घटना में चोट लगने की वजह से युवक रोहित कुमार उम्र 34 वर्ष चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है। दोनों दिव्यांग युवा अन्याश्रित रहने के बजाय स्वयं का रोजगार व्यवसाय कर सम्मानपूर्वक जीवन जीना चाहते है। इसी इरादे से ये दोनों दिव्यांग युवा आज जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।
