इन्दौर, : परिवहन समाधानों की एक अग्रणी प्रदाता, SKF इंडिया ने बड़े ही गर्व से एक व्यापक राष्ट्रव्यापी ट्रक एक्टिवेशन
अभियान, "इंस्टॉल कॉन्फिडेंस, इंस्टॉल SKF" शुरू करने की घोषणा की है, जो विशेष रूप से व्यावसायिक वाहनों के मैकेनिकों के लिए
तैयार किया गया है। यह ट्रक ३० जून को भोपाल और 2 जुलाई को इन्दौर के मैकेनिक कम्युनिटी को जागरूक करेगा। इस पहल का पहला
उद्देश्य है व्यावसायिक वाहनों (CV) के लिए SKF की पेश की गई सुविधाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना, जो परिवहन क्षेत्र में
स्थिरता को मज़बूत बनाते हुए मैकेनिकों के जीवन को सुव्यवस्थित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दर्शाते हैं।
SKF ऑटोमोटिव इंडिया और दक्षिण पूर्व एशिया के निदेशक अलगेसन थसारी का कहना है: "SKF में, हम उन उद्योगों के प्रति अपनी
जिम्मेदारी समझते हैं जिनकी हम सेवा करते हैं, जिस समाज का हम हिस्सा हैं, और जिस ग्रह पर हम सभी निवास करते हैं। SKF ट्रक
एक्टिवेशन अभियान निर्माताओं और मैकेनिकों के बीच की दूरी को मिटाने, सहयोग को बढ़ावा देने और परिवहन उद्योग को निरंतर सेवा
देते हुए उनके भीतर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है। इन पहलों के माध्यम से, हम न
सिर्फ मैकेनिकों को सशक्त बनाना चाहते हैं, बल्कि एक-दूसरे पर निर्भर समाज की ओर अपनी सामूहिक यात्रा को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं।
खास तौर पर डिज़ाइन किए गए ट्रक के अंदर, SKF मैकेनिकों को CV के लिए सुविधाएं प्रदर्शित करेगा, उन्हें SKF मैकेनिक पार्टनरशिप
प्रोग्राम पर शिक्षित करेगा जो उन्हें आकर्षक उपहार जीतने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। ट्रक उस ज्ञान के आदान-प्रदान और कौशल
वृद्धि के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा, जो मैकेनिकों को अपने पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए नये-नये रुझानों और जानकारी से
सुगठित करेगा।
एक रोचक VR (वर्चुअल रियलिटी) अनुभव SKF ट्रक में मैकेनिकों के इंतज़ार में है, जहां उन्हें एक दुनिया का अहसास होगा जहां वे SKF
उत्पादों और उनके एप्लिकेशनों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में जान सकते हैं।
अपने उद्देश्य के अनुरूप – 'साथ मिलकर, आइए हम एक निरंतर बेहतर भविष्य की फिर से कल्पना करें', SKF विचारवान और स्वच्छ
समाधान विकसित करने के लिए समर्पित है जो लोगों और हमारे ग्रह दोनों के लिए एक स्थायी और बेहतर भविष्य तैयार करने में योगदान देगा। SKF इस विशेष पहल के माध्यम से मैकेनिक समुदाय के साथ अपने मजबूत सहयोग की पुष्टि करता है और एक स्थायी भविष्य के निर्माण का भरोसा देता है।
SKF के बारे में
SKF नये-नये समाधानों का एक विश्व-अग्रणी प्रदाता है जो उद्योगों को अधिक प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ बनने में मदद करता है। उत्पादों को हल्का, अधिक कुशल, टिकाऊ और
मरम्मत योग्य बनाकर, हम अपने ग्राहकों को उनके रोटेटिंग उपकरण के प्रदर्शन में सुधार करने और उनके पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।
रोटेटिंग शाफ्ट से जुड़ी हमारी पेशकश में बीयरिंग, सील, लुब्रिकेंट प्रबंधन, स्थिति की निगरानी और सेवाएं शामिल हैं। 1907 में स्थापित, SKF लगभग 130 देशों में अपना प्रतिनिधित्व करता है और दुनिया भर में इसके लगभग 17,000 वितरक स्थान हैं। 2023 में वार्षिक बिक्री SEK 103,881 मिलियन थी और कर्मचारियों की संख्या
40,396 थी। www.skf.com/in
